जबलपुर में 13 नवम्‍बर को होगा अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली का आयोजन 

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

 

रायपुर l भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) जबलपुर भर्ती जोन (मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़) के तत्वाधान में 13 नवंबर, 2024 को रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय शारीरिक शिक्षा विभाग, जबलपुर के मैदान में सुबह 4.00 बजे से महिला उम्मीदवारों के लिए भर्ती रैली-2024-25 का किया जा रहा है । उम्मी्दवारों को जबलपुर के एयरपोर्ट रोड स्थित प्रवेश-द्वार पर सुबह 02.00 बजे तक रिपोर्ट करना होगा ।

रैली में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य की कॉमन एंट्रेस एग्जाम (सीईई) में सभी सफल युवा लड़कियां भर्ती चक्र में सैन्य पुलिस में शामिल होने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी । सभी अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत ईमेल आईडी पर एडमिट कार्ड भेज दिए गए हैं । उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड और रैली नॉटिफिकेशन के अनुसार सभी दस्तावेज और आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य है।

रैली संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) जबलपुर से टेलीफोन नंबर 7247028996 पर संपर्क कर किया जा सकता । भारतीय सेना में चयन पारदर्शी और केवल योग्यता के आधार पर होता है, इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अनाधिकृत व्‍यक्तियों से सावधान रहें । मुख्यालय भर्ती क्षेत्र (एमपी और सीजी) सभी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के लिए शुभकामनाएं देता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *