नारकोटिक दवाओं की अवैध बिक्री पर नकेल कसने प्रशासन सक्रिय..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

15 अगस्त तक सभी मेडिकल स्टोर्स में सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- कलेक्टर कुन्दन कुमार के जिला स्तरीय नार्को समिति के बैठक में दिए गए निर्देश पर नारकोटिक दवाओं की अवैध बिक्री पर नकेल कसने के लिए औषधि एवं प्रशासन विभाग द्वारा लगातार मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के तीनों विकासखण्डों में संचालित 21 मेडिकल स्टोर्स की जांच कर नारकोटिक दवाओं के क्रय-विक्रय रिकार्ड की भी जांच की गयी और 15 अगस्त तक सीसीटीवी लगवाने के साथ ही नियमानुसार संचालन करने के निर्देश दिए गए।


औषधि निरीक्षक महेन्द्र कुमार देवांगन, रत्नेश कुमार बरगाह एवं किरण सिंह सहित टीम द्वारा विकासखण्ड मुंगेली, लोरमी, पथरिया एवं नगर पंचायत सरगॉव में संचालित विभिन्न मेडिकल स्टोर्स की जांच की गई, इनमें भूमि मेडिकल दाउपारा, सांई मेडिकल स्टोर्स दाउपारा, मां दुर्गा मेडिकल स्टोर्स छटन, प्रज्ञा मेडिकल स्टोर्स सुरदा, सिद्धी विनायक मेडिकल स्टोर्स छटन, साहू मेडिकल दाबो, श्री राम मेडिकल दाबो छटन में सीसीटीवी कैमरा नही पाया गया। इस पर उक्त मेडिकल स्टोर्स के संचालकों को यथाशीघ्र सीसीटीवी कैमरा लगवाने के निर्देश दिए गए।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *