गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, युवक की पानी में डुबने से मौत..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा  : घरघोड़ा : विगत कुछ दिनों से गणेश विसर्जन का दौर चल रहा है । जिसमें युवकों एवं नाबालिक बच्चों द्वारा डीजे की कानफाड़ु धुन के साथ अभद्र तरीके के गानों में थिरकते हुए देखा जा सकता है । कई बार नशे में आपस में झगड़ा भी हो जाता है।

यह बात बताना लाजिमी होगा कि अमुमन बहुत सारे युवा इस दौरान कई प्रकार के नशे किये रहते हैं और अपने होशो-हवाश में नहीं रहते हैं । ऐसी स्थिति में कई बार अनहोनी की आशंका से मा-बाप चिंतित रहते हैं ।

ऐसे ही एक वाक्या ग्राम कुड़ुमकेला में घटित हुआ है जिसमें कि जानकारी के अनुसार अमित दास महंत पिता खिलन दास उम्र 24 वर्ष की विसर्जन के दौरान तालाब में डुबने से मौत हो गयी ।

घटना शनिवार की देर शाम की बताई जा रही है जिसमें युवक द्वारा नशे में रहने की भी जानकारी ग्रामिणों द्वारा कही जा रही है । देर शाम युवक की मौत विसर्जन के दौरान बीच तालाब में फेंके गये नारियल को पकड़ने की धुन में डुबकर मौत हो गयी ।

जानकारी के अनुसार युवक बहुत ज्यादा नशे में रहने के कारण अपने हाथ पैर को ठीक से चला नहीं पा रहा था, फिर गहरे तालाब जो मेन रोड कुडुमकेला में ही स्थित है के बीच तक चला गया और वहीं उसकी मौत हो गयी । रात भर उसके शव को खोजने का प्रयास किया गया परंतु रात अधिक होने के कारण किसी प्रकार से सफलता नहीं मिली।

सुबह होते ही गांव के लोगों ने ट्युब के माध्यम से काफी मशक्कत के बाद शव को खोजकर निकाला, वहीं उसके माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल है क्यों युवक परिवार का एकलौता लड़का था ।

इस बात को लेकर ग्रामवासी काफी डरे हुए हैं और विसर्जन के दौरान होने वाले नशेबाजी और लापरवाही से सावधान रहने के लिए अपने बच्चों को सख्त संदेश दे रहे हैं । शव को तालाब से निकालने के उपरांत शव को घरघोड़ा पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है । जहां पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत की असली वजह का पता लग सकता है ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *