स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग अभियान के तहत धर्म गुरुओं, स्वैच्छिक संगठनों की बैठक आयोजित की गई

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ’हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग, अभियान के तहत धर्म गुरूओं, स्वैच्छिक संगठनों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागृह रतलाम में आयोजित की गई।

बैठक न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज पवैया, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, धर्म गुरू अखण्ड ज्ञान आश्रम से संत सुजानमल महाराज, ज्योतिषाचार्य पं. संजय शिवशंकर दवे, शहर कॉजी अहमद अली, चर्च से फादर अनिल दीपक, इस्कॉन से राजमणि प्रभु, अवदेत सिंह प्रभु, अवतार सिंह सलूजा, गुरनाम सिंह, राजेश रांका, प्रीतेश गादिया, उपस्थित रहे।

नीरज पवैया ने कहा कि देश भक्ति हर समय होना चाहिए ना कि सिर्फ राष्ट्रीय पर्व पर सिमट कर रह जाए देश भक्ति कई रूप में होती है। जैसे बिजली पानी पौधे बचाए, पौधा रोपण करें यह भी देश भक्ति का ही कार्य है, हमें राष्ट्र के प्रति अपने अधिकारों के साथ ही साथ दायित्वों का भी निर्वाहन करना चाहिए, हमें अपने राष्ट्र झंडे को गर्व से लगाना चाहिए।

अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने कहा कि 13 अगस्त से 15 अगस्त से हर नागरिक गर्व के साथ तिरंगा झंडा लगायें और 13 अगस्त को आयोजित विशाल तिरंगा रैली में लोकेन्द्र सिनेमा परिसर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुऐ लोकेन्द्र सिनेमा चौराहे पर समाप्त होगी रैली में शामिल होने की अपील की गयी और उन्होने झंडा सहिंता के बारें में विस्तार से बताया तथा हर घर तिरंगा अभियान की शपथ दिलाई गयी।

रत्नेश विजय वर्गीय ने सभी का अभिनंदन करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला तथा कार्यक्रम का संचालन किया गया। जोयल कटारा ने हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव की जानकारी पावर पॉइंट के माध्यम से विभिन्न पहलुओं पर अवगत कराया गया। जिला प्रशासन का नवाचार वस्त्र दान तिरंगा सम्मान रतलाम के नाम, व प्लास्टिक दो तिरंगा लो अभियान के तहत जिला पंचायत में केन्द्र का शुभांरभ की जानकारी दी गयी।

अभियान के तहत 14 अगस्त को एक वाहन रैली निकाली जाएगी साथ ही स्वच्छता की दिशा में सिंगल नेम प्लास्टिक का बहिष्कार करने या कम से कम उपयोग करने व उसकी किस प्रकार डिस्ट्रॉय करें बाबत भी अवगत कराया गया व सिंगल नेम प्लास्टिक की आधा किलो प्लास्टिक लाने पर एक फ्लैग फ्री देने के बारे में भी बताया गया।

म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा पर्यावरण शुद्वता का संदेश देने के लिये माटी गणेश सिद्व गणेश का प्रशिक्षण समाजसेवी योगेश जाट के द्वारा बताया कि पीओपी से निर्मित गणेश मूर्ति के स्थान पर मिट्टी से बने गणेश की स्थापना के संबंध में प्रेरित किया गया एवं गणेश की मूर्ति घर पर ही कैसे बनाई जाए।

इसका प्रशिक्षण प्रदान किया गया, साथ ही मिट्टी में तुलसी के बीज या किसी पौधे के बीच डालने पर भी प्रकाश डाला गया ताकि विसर्जन पश्चात उस मिट्टी से वहां एक पौधा बन सके। असीम पाण्डे व उनकी टीम के द्वारा देश भक्ति के गीतों की प्रस्तुती बैण्ड के द्वारा दी गयी। साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर से तिरंगा रैली निकाली गयी।

बैठक में गायत्री परिवार विवेक चोधरी, प्रजापति ब्रहा कुमार बी.के.सीमा, समाज सेवी गोंविद काकानी, मोहनलाल मुरलीवाला, लायंस क्लब श्वेता वेंचुरकर, अरविंद सोसायटी, सतीश पण्डिया, राधवेन्द्र तंवर, सतीश टांक, नेत्रम से हेमंत मुणत, रोटरी अश्विन शर्मा, शबाना खान, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद रत्नेश विजयवर्गीय, स्वच्छ भारत मिशन जिला पंचायत रतलाम जिला समन्वयक जोयल कटरा, राष्ट्रीय आजीविका मिशन रतलाम जिल प्रबंधक जय प्रकाश चौहान म.प्र. जन अभियान परिषद के विकासखण्ड समन्वयक शैलेन्द्र सिंह सोंलकी, रतनलाल चरपोटा, निर्मल अमलियार, युवराज सिंह पंवार, मुकेश कटारिया एवं सहायक सांख्यिकी अधिकारी जिला पंचायत रतलाम एस एच मंसूरी प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी सहित बडी संख्या व धर्मगुरू व स्वेच्छिक संगठन के पदाधिकारी उपस्थित हुए।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *