बड़ा रेल हादसा टला,पैसेंजर ट्रेन ट्रैक पे गिरे बरगद के पेड़ से टकराई..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बालोद :  एक बड़ा रेल हादसा टल गया है। दल्लीराजहरा से अंतागढ़ की ओर जा रही यात्री पैसेंजर ट्रेन ट्रैक पर गिरे विशालकाय बरगद के पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराने के बाद यात्री रेलगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया,और आगे का शीशा भी टूट गया।

वहीं इस घटना में लोको पायलट को चोट आयी है।यह हादसा भानुप्रतापपूर से पहले मुल्ले कैम्प के पास हुआ है।घटना की सूचना पर रेल्वे की टीम मौके पर पहुंच गई।


ट्रेन रात लगभग 3:25 पर दल्ली राजहरा से अंतागढ़ के लिए रवाना हुई,इस दौरान 4 बजे के आसपास भानुप्रतापपूर के
मुल्ले कैम्प के पास गिरे विशालकाय बरगद के पेड़ से ट्रेन टकरा गई।जिससे इंजन डिरेल हो गया और शीशा टूट गया।

इस घटना में लोको पायलट को हाथ में चोट आयी,मामले की सूचना पर रेल्वे और आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे। गनीमत रही कि ट्रेन को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ,वहीं इस घटना के कारण अंतागढ़,दल्ली
राजहरा और बालोद से रायपुर आने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment