ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की बहादुरी और जज्बे को याद करते हुए निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कोण्डागांव, 17 मई 2025: भारतीय सेना द्वारा आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदुर के माध्यम से कड़ी कार्रवाई में भारतीय सेना के इस बहादुरी और जज्बे को सलाम करते हुए आज पूरे छत्तीसगढ़ में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसी कड़ी में जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा का आयोजन आज ग्राम पंचायत पलारी में किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं छात्र-छात्राओं, युवाओं और ग्रामवासियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक सु लता उसेंडी शामिल हुए, वहीं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना और एसपी वाय अक्षय कुमार ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर लोगों का उत्साहवर्धन किया। इसी प्रकार कोण्डागांव नगर में नगर पालिका परिषद कार्यालय से सामुदायिक भवन होते हुए अंबेडकर चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें देशभक्ति की भावना के साथ विधायक सु लता उसेण्डी, कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष नरपति पटेल व उपाध्यक्ष जसकेतू उसेण्डी सहित जनप्रतिनिधिगण और अधिकारीगण भी शामिल हुए।

विधायक सु लता उसेंडी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता में भारतीय सेना के जांबाज सैनिकों के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकाने को ध्वस्त किया और यह दिखाया कि ऐसी कायराना हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने पहलगाम घटना के बारे में बताते हुए कहा कि जिन आतंकवादियों ने हमारे लोगों को हम से दूर किया, उनको सबक सिखाने के लिए हमारी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकियों के ठिकानों में हमला करके उनके ठिकानों को ध्वस्त किया। उन्होंने भारतीय सेना के शौर्य को नमन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि हमारे देश को जो नुकसान पहुंचाएगा, उन्हें हम नहीं बख्शेंगे। एक तरफ जहां हमारी सेना सरहदों में देश की रक्षा कर रहे हैं, वहीं देश के अंदर भी हम नक्सलवाद से लड़ाई लड़ रहे हैं। नक्सल समस्या समाप्त होने पर शांति के वातावरण में बस्तर में विकास और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने देश सेवा के पश्चात लौटे पूर्व सैनिकों की भी सराहना करते हुए कहा कि वे जिले के युवाओं भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रशिक्षित करते हुए नई दिशा और देशभक्ति की सीख दे रहे हैं और राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित कर रहे हैं। कलेक्टर पन्ना ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के जवानों की तारीफ करते हुए कहा कि हमें गर्व होना चाहिए कि हम भारतीय हैं। हमारी सेना देश के नागरिकों की चौन की नींद के लिए दिन-रात सीमा की रक्षा करते हैं। हम आज उनके जज्बे को याद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में हमें अपने देश की एकता और अखण्डता के लिए हम सभी को एकजुट होकर खड़े रहना चाहिए।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य नंदलाल राठौर, जनपद पंचायत अध्यक्ष अनिता कोर्राम, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष टोमेन्द्र ठाकुर भी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों सुब्रत शाहा, सुरज यादव, उमेश साहू, सोमेश्वर भारती, कमलेश्वर ध्रुव और सोमलाल पोयाम को उनके देश सेवा और जिले में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित भी किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, एडीएम चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक, छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *