दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में आप नेता सत्येंद्र कुमार जैन समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये एक्शन दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों में दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व CEO और IAS अधिकारी उदित प्रकाश राय, बोर्ड के पूर्व संविदा सलाहकार अंकित श्रीवास्तव और तीन निजी व्यक्ति शामिल हैं।
ACB ने आरोप लगाया है कि STP के टेंडर में कथित तौर पर हेरफेर कर एक खास निजी कंपनी को फायदा पहुंचाया गया और रिश्वत के रूप में रकम का लेनदेन हुआ।
Author: Deepak Mittal









