सोनम रघुवंशी को निचली अदालत और मेघालय हाई कोर्ट के बाद अब सुप्रीम कोर्ट से भी एक बड़ी राहत मिल गई है। अदालत ने फिलहाल सोनम रघुवंशी की जमानत पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।
देश की सबसे बड़ी अदालत ने कहा कि वह पहले ही जेल से बाहर आ चुकी है तो स्टे लगाने का मतलब जमानत को रद्द करना होगा।
सुप्रीम कोर्ट में सोनम और राजा को लेकर चली बहस के दौरान केतन अग्रवाल और सिया गोयल की चर्चा भी हुई। सोनम की तरह सिया पर भी आरोप है कि उसने अपने प्रेमी के साथ मंगेतर की हत्या कर डाली।
Author: Deepak Mittal









