रायपुर में डायल-112 में तैनात एक आरक्षक को ड्यूटी में लापरवाही और अमर्यादित व्यवहार के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसका आदेश पुलिस उपायुक्त उमेश प्रसाद गुप्ता ने जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार, 30 जून 2026 की रात करीब 11 बजे सिटी सेंटर मॉल के सामने सर्विस रोड पर कार और बाइक के बीच सड़क दुर्घटना की सूचना डायल-112 को मिली थी।
आरोप है कि घटना की सूचना मिलने के बावजूद डायल-112 में तैनात आरक्षक संदीप शर्मा मौके पर विलंब से पहुंचे। इसके अलावा घटना स्थल पर उनका व्यवहार भी अमर्यादित पाया गया।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8232010
Total views : 8278455