मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी, जवाबदेह एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने अधिकारियों के बीच कार्यों का व्यापक पुनर्गठन किया है।
मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा जारी नवीन आदेश के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के मध्य विभागवार जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण किया गया है। साथ ही प्रदेश के पांचों संभागों के लिए अलग-अलग अधिकारियों को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस नई व्यवस्था के लागू होने से विभागों की निगरानी और समन्वय अधिक सुव्यवस्थित होगा। वहीं मुख्यमंत्री की घोषणाओं, विशेष परियोजनाओं, जन शिकायतों तथा विकास कार्यों की मॉनिटरिंग भी अधिक केंद्रित एवं प्रभावी ढंग से की जा सकेगी।
सरकार का उद्देश्य प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन और जनहित से जुड़े मामलों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8217535
Total views : 8259656