जनता के साथ बदसलूकी करने वाले CEO रूपेश पांडेय निलंबित

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सुशासन तिहार के बीच जनता के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई का सिलसिला शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कड़े रुख के बाद दुर्ग जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) रूपेश कुमार पांडेय को कर्तव्य में लापरवाही और आम लोगों के साथ अशिष्ट व्यवहार के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

मामला सुशासन तिहार के दौरान ग्राम धनौद में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर से जुड़ा है। शिविर के दौरान आम नागरिकों के साथ सीईओ रूपेश पांडेय के कथित अभद्र व्यवहार का वीडियो सामने आया था। वीडियो वायरल होने के बाद मामला प्रशासन के संज्ञान में आया और इसकी जांच शुरू की गई।

कलेक्टर दुर्ग ने मामले को गंभीर मानते हुए निलंबन की अनुशंसा शासन को भेजी थी। इसके बाद संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया, लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया।

जांच में प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट हुआ कि अधिकारी ने शासन के महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरती और आम जनता के साथ अशिष्ट व्यवहार किया। इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के प्रावधानों का उल्लंघन माना गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *