महंगाई से परेशान आम जनता को एक और बड़ा झटका लगा है। देश की प्रमुख डेयरी कंपनी अमूल (Amul) ने देशभर में अपने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। कंपनी ने घोषणा की है कि नई दरें 14 मई, 2026 की सुबह से प्रभावी होंगी।
कंपनी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक अमूल स्टैंडर्ड मिल्क, बफेलो मिल्क, गोल्ड, स्लिम एंड ट्रिम, ताजा, टी-स्पेशल और काउ मिल्क समेत कई प्रमुख वेरिएंट महंगे हो गए हैं।
कीमतों में यह बढ़ोतरी लगभग 2.5% से 3.5% तक है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब लोग पहले से ही खाने-पीने की चीजों और ईंधन की बढ़ती कीमतों से जूझ रहे हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8192447
Total views : 8228295