तलाक के बाद हंसिका मोटवानी पर नैन्सी जेम्स का तंज, सोशल मीडिया पर कही ये बात

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंबई: साउथ और टीवी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री Hansika Motwani और बिज़नेसमैन Sohael Khaturiya की शादी आधिकारिक रूप से खत्म हो गई है। साल 2022 में शादी के बंधन में बंधे इस कपल को मुंबई के बांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट ने तलाक दे दिया है। इस बात की पुष्टि वकील Adnan Shaikh ने की है।

तलाक की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच Muskaan Nancy James ने बिना नाम लिए अभिनेत्री Hansika Motwani पर तंज कसते हुए एक पोस्ट साझा किया है।

इंस्टाग्राम स्टोरी में किया इशारा
शुक्रवार, 13 मार्च को Muskaan Nancy James ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म उनसे अनुरोध है कि उन्हें किसी और की जिंदगी से दूर रखा जाए। उन्होंने लिखा कि उन्हें किसी की “नकली दुनिया” से नहीं जोड़ा जाए।

पोस्ट में उन्होंने कहा, “कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से रिक्वेस्ट है कि प्लीज मुझे किसी और की जिंदगी से दूर रखें। आप हमेशा सपोर्टिव और समझदार रहे हैं और मैं इसकी सराहना करती हूं। प्लीज मुझे किसी की बिल्कुल नकली दुनिया से न जोड़ें। मेरे पास पेड PR नहीं है—समय को सच बताने दीजिए। सब समय का खेल है। शांति, प्यार और कर्म।”

सोशल मीडिया पर बढ़ी चर्चा
हालांकि Muskaan Nancy James ने अपने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इसे Hansika Motwani के साथ उनके पारिवारिक विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। तलाक की खबर के बाद से ही यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment