कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार कोयलीबेड़ा इलाके के जंगल में सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों और नक्सलियों का आमना-सामना हो गया, जिसके बाद दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। सुरक्षा बलों द्वारा पूरे इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
मामले की पुष्टि करते हुए कांकेर के पुलिस अधीक्षक Nikhil Rakhecha ने बताया कि कोयलीबेड़ा क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की सूचना मिली है। फिलहाल सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी है और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
गौरतलब है कि हाल ही में क्षेत्र में नक्सलियों के बड़े आत्मसमर्पण की घटनाएं सामने आई थीं। इसी बीच हुई इस मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा बलों की गतिविधियां और तेज कर दी गई हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8241805
Total views : 8290518