बस और कार की भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौत, दो गंभीर घायल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के सुगसुगी गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार की रोडवेज बस से जोरदार टक्कर हो गई।

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। वहीं पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर जाम जैसी स्थिति भी पैदा हो गई थी। बाद में पुलिस ने हालात को नियंत्रित करते हुए यातायात सामान्य कराया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी और अचानक बस से टकरा गई, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हैं और उनका इलाज जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और शुरुआती तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

June 2026
S M T W T F S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

Leave a Comment