नई दिल्ली: दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बुधवार को दो ड्रोन गिरने की घटना से हड़कंप मच गया। अधिकारियों के अनुसार इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। हालांकि एयरपोर्ट पर हवाई यातायात पूरी तरह सामान्य बना हुआ है।
अधिकारियों ने बताया कि घायलों में घाना के दो नागरिक और एक बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। वहीं एक भारतीय नागरिक को भी हल्की चोट लगी है। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके का जायजा लिया और एहतियातन सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए गए।
दुबई मीडिया ऑफिस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) के पास दो ड्रोन गिरने की पुष्टि हुई है। इस घटना के बावजूद एयर ट्रैफिक सामान्य रूप से संचालित हो रहा है और उड़ानों पर कोई असर नहीं पड़ा है।
इधर मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच यह घटना सामने आई है। क्षेत्र में इजरायल और ईरान के बीच लगातार हमले जारी हैं। इसी बीच खबरें आई हैं कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई संघर्ष के दौरान घायल हो गए हैं।
ईरान के राष्ट्रपति के बेटे यूसुफ पेजेशकियन ने एक बयान में कहा कि चोट लगने के बावजूद मोजतबा खामेनेई सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि अमेरिकी और इजरायली हमलों में उनके पिता अली खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा खामेनेई ने नेतृत्व संभाला था।
हालांकि, दुबई में हुई ड्रोन घटना की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की पड़ताल कर रही हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8165776
Total views : 8191840