इंटरनेशनल मिलिट्री एडवेंचर चैलेंज कप 2026 में भारतीय वायुसेना अव्वल, डुएथलॉन में पहला स्थान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना (IAF) ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी क्षमता का प्रदर्शन करते हुए इंटरनेशनल मिलिट्री एडवेंचर चैलेंज कप 2026 में शानदार उपलब्धि हासिल की है। प्रतियोगिता के डुएथलॉन इवेंट में भारतीय वायुसेना की टीम ने पहला स्थान प्राप्त कर देश का नाम रोशन किया।

भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आर्मी चीफ ने टीम को सम्मानित किया। इस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में कई विदेशी देशों की टीमों के साथ दो सिस्टर सर्विस टीमों ने भी भाग लिया, जहां विभिन्न कठिन इवेंट्स के माध्यम से प्रतिभागियों की सहनशक्ति, कौशल और टीमवर्क की कड़ी परीक्षा ली गई।

डुएथलॉन एक चुनौतीपूर्ण स्पर्धा है, जिसमें रनिंग और साइक्लिंग शामिल होती है। इसमें उच्च स्तर की शारीरिक क्षमता, रणनीतिक समन्वय और टीमवर्क की जरूरत होती है। भारतीय वायुसेना की टीम ने इस इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया।

इस उपलब्धि ने न केवल एयर वॉरियर्स की शारीरिक क्षमता और दृढ़ता को दर्शाया है, बल्कि भारतीय सशस्त्र बलों के बीच मजबूत तालमेल और ‘जॉइंटमैनशिप’ की भावना को भी उजागर किया है।

टीम को सम्मानित करते हुए आर्मी चीफ ने उनके संकल्प और कौशल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियां भारतीय सैन्य संस्थानों की ताकत और अनुशासन को दर्शाती हैं।

गौरतलब है कि इंटरनेशनल मिलिट्री एडवेंचर चैलेंज कप एक प्रतिष्ठित मंच माना जाता है, जहां दुनिया भर की सेनाएं अपनी एथलेटिक क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का प्रदर्शन करती हैं। इस प्रतियोगिता में भारतीय वायुसेना की जीत ने देश की प्रतिष्ठा को और मजबूत किया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *