दुर्ग: शहर के Nehru Nagar स्थित विद्या विहार कॉलोनी में पुलिस ने एक मकान में संचालित देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान संचालिका और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया गया, जबकि मौके से आठ महिलाओं को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।
पुलिस के अनुसार महिला रक्षा टीम और Smriti Nagar Police Station की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। इस दौरान संचालिका धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत (35) और ग्राहक अमन शेख (25) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद अन्य महिलाओं को आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद रिहा कर दिया गया।
पुलिस को 10 मार्च 2026 को सूचना मिली थी कि विद्या विहार कॉलोनी के मकान नंबर 146/8 में महिलाओं को बुलाकर उनसे अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर रेड कार्रवाई की। जांच में पता चला कि मकान में आर्थिक लाभ के उद्देश्य से वेश्यावृत्ति संचालित की जा रही थी।
रेड के दौरान पुलिस ने मौके से एक पल्सर मोटरसाइकिल, 12 मोबाइल फोन, आपत्तिजनक सामग्री और 5,500 रुपये नगद जब्त किए। इस मामले में Immoral Traffic (Prevention) Act, 1956 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान महिला सुरक्षा और मानवाधिकारों का विशेष ध्यान रखा गया। अन्य महिलाओं के संबंध में न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई, ताकि किसी भी निर्दोष महिला को अनावश्यक परेशानी न हो।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला सुरक्षा टीम और थाना स्मृति नगर की सतर्कता से यह कार्रवाई सफल हो सकी। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने और महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर अंकुश लगाने में मदद मिलती है।
Durg पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपने आसपास होने वाली किसी भी अवैध या अनैतिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार संचालिका और ग्राहक को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8203272
Total views : 8241972