रायपुर: बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के छोटे से ग्राम गुदमा के युवा अंकित सकनी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 816वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार, गांव और पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।
इस उपलब्धि पर विष्णु देव साय ने अंकित सकनी और उनके माता-पिता से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अंकित की सफलता को प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद अंकित ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास लगातार किए जाएं, तो सफलता जरूर मिलती है।
उन्होंने कहा कि बीजापुर जैसे दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्र के छोटे से गांव से निकलकर देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल करना बेहद गौरव की बात है। यह उपलब्धि पूरे बस्तर क्षेत्र के युवाओं के लिए एक सकारात्मक संदेश है कि वे भी अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8164679
Total views : 8190322