अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से होली की पहली रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मणिपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने कथित तौर पर अपने ही पिता की धारदार टांगी से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
विवाद के बाद वारदात
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, देर रात पिता और बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी बेटे ने गुस्से में आकर टांगी से अपने पिता के सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से पिता की मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपी गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। होली के मौके पर हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8204564
Total views : 8243631