फिरोजाबाद: Uttar Pradesh Police की लाइनपार थाना पुलिस ने आजाद नगर क्षेत्र में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर दो महिलाओं और दो पुरुषों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी महिला अपने घर से ही अनैतिक गतिविधियों का संचालन कर रही थी।
स्कूल के पास चल रहा था धंधा
जानकारी के मुताबिक, थाना लाइनपार प्रभारी को सूचना मिली थी कि आजाद नगर स्थित एक मकान में देह व्यापार कराया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि जिस मकान में यह अवैध गतिविधि चल रही थी, उसके पास ही एक स्कूल भी मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की।
पुलिस देखते ही मचाया शोर
पुलिस जैसे ही मकान में दाखिल हुई, बरामदे में बैठी महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी—“भागो, पुलिस आ गई।” इसी दौरान कमरे के अंदर से दो युवक आपत्तिजनक हालत में बाहर भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। वहीं, कमरे से निकल रही एक अन्य महिला को महिला पुलिसकर्मियों ने हिरासत में ले लिया।
4800 रुपये बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने रैकेट की संचालिका को गिरफ्तार कर उसके पास से 4800 रुपये नकद बरामद किए। दूसरी महिला थाना रसूलपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है, जिसे देह व्यापार के लिए बुलाया गया था। मौके से पकड़े गए दोनों पुरुष ग्राहकों से 300-300 रुपये लिए जाने की बात सामने आई है।
कानूनी कार्रवाई शुरू
पूछताछ में संचालिका ने स्वीकार किया कि वह महिला को अपने पास रखती थी और ग्राहकों से मोटी रकम वसूलती थी। दूसरी महिला ने पुलिस के सामने मजबूरी का हवाला दिया।
सीओ सिटी फिरोजाबाद के अनुसार, चारों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम और बीएनएस की धारा 296 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में इस तरह की अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8161664
Total views : 8185697