डीडी नगर में खड़ी कारों में आगजनी, युवक कांग्रेस नेता के घर के बाहर वारदात

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Raipur: राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में देर रात आगजनी की घटना से हड़कंप मच गया। युवक कांग्रेस नेता विनोद कश्यप (भक्कू) के घर के बाहर खड़ी दो कारों को अज्ञात उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया। आग इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गए।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और राजनीतिक हलकों में भी हलचल देखी गई। स्थानीय लोगों ने आग की लपटें उठती देख पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। आग पर काबू पाने के बाद मामला दर्ज कराया गया।

पीड़ित पक्ष ने घटना को गंभीर बताते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है।

अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आगजनी के पीछे क्या कारण था। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment