Bhilai में बारूद से भरी ट्रक हादसे का शिकार, केबिन में लगी आग; टला बड़ा विस्फोट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दुर्ग: जिले के भिलाई-3 क्षेत्र में गुरुवार तड़के करीब 2:20 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रायपुर की ओर जा रही बारूद से भरी ट्रक (क्रमांक TS 05 UB 2355) अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर से टकरा गई। टक्कर के बाद ट्रक सर्विस रोड पर उतर गई और उसके केबिन में आग लग गई, जिससे राहगीरों और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सुरक्षा के मद्देनजर अग्निशमन कार्यालय से दो दमकल वाहनों को मौके पर रवाना किया गया।

दमकल कर्मियों ने दिखाई तत्परता

जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर ट्रक के केबिन में आग धधक रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल कर्मियों ने बिना समय गंवाए आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि कर्मियों ने जोखिम उठाते हुए केबिन के भीतर घुसकर आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा ली गई, अन्यथा बारूद से भरे वाहन में बड़ा विस्फोट हो सकता था।

टला बड़ा खतरा

ट्रांसफार्मर से टक्कर के कारण आसपास के क्षेत्र में भी खतरा उत्पन्न हो गया था। हालांकि पुलिस और दमकल विभाग की सतर्कता से बड़ी अनहोनी टल गई।

आग बुझाने के बाद ट्रक को सुरक्षित बाहर निकालकर पुलिस और दमकल टीम की मदद से भिलाई-3 थाने में खड़ा कराया गया। मामले की जांच जारी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment