रायपुर/तेलंगाना: नक्सल संगठन के महासचिव और शीर्ष नेता थिप्परी तिरुपति उर्फ देव जी ने अपने तीन साथियों के साथ तेलंगाना पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। तेलंगाना पुलिस ने 24 फरवरी को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी आधिकारिक पुष्टि की।
देव जी के साथ केंद्रीय समिति सदस्य (CCM) संग्राम, राज्य समिति सदस्य (SCM) दामोदर और SCM नरसिम्हा रेड्डी ने भी हथियार डाल दिए। तेलंगाना पुलिस की ओर से देव जी और संग्राम पर 25-25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। वहीं छत्तीसगढ़ में ये दोनों मोस्ट वांटेड सूची में शामिल थे और उन पर एक-एक करोड़ रुपये से अधिक का इनाम घोषित बताया जाता है।
गौरतलब है कि पूर्व महासचिव बसवा राजू के एनकाउंटर के बाद देव जी को संगठन का महासचिव बनाया गया था। उनके नेतृत्व में संगठन की गतिविधियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से सतर्क थीं।
तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने प्रेस वार्ता में बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी नेताओं से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। सुरक्षा एजेंसियां इस घटनाक्रम को नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता के रूप में देख रही हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8181826
Total views : 8213824