छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर बड़ी पहल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति के सकारात्मक असर के बीच राज्य में नक्सलियों के आत्मसमर्पण की प्रक्रिया तेज होती नजर आ रही है। इसी क्रम में मार्च के पहले सप्ताह में एक बड़ी सफलता मिलने की संभावना है।

राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा ने रविवार देर रात विधायक दल की बैठक के बाद जानकारी दी कि 3 मार्च तक बीबीएम (बलांगीर, बरगढ़ और महासमुंद) डिवीजन के 15 से अधिक नक्सली छत्तीसगढ़ पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर सकते हैं।

पश्चिम सब-जोनल ब्यूरो सचिव ने जताई इच्छा

गृह मंत्री ने बताया कि पश्चिम सब-जोनल ब्यूरो के सचिव विकास ने पत्र लिखकर आत्मसमर्पण की इच्छा व्यक्त की है। पत्र में सुरक्षित वापसी और पुनर्वास को लेकर गृह मंत्री से रेडियो संदेश जारी करने का अनुरोध किया गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहले से ही नक्सलियों के पुनर्वास के लिए व्यापक नीति पर काम कर रही है। वन क्षेत्रों में सहकारिता के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही वन उपज और अन्य साधनों के जरिए आत्मसमर्पण करने वालों के जीविकोपार्जन की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

शीघ्र जारी होगा वीडियो संदेश

गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि वे जल्द ही आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की सुरक्षित वापसी और पुनर्वास को लेकर वीडियो संदेश जारी करेंगे। सरकार का उद्देश्य मुख्यधारा से जुड़ने वाले लोगों को स्थायी और सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment