छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

15 बैठकों में 20 मार्च तक चलेगी कार्यवाही, 24 फरवरी को पेश होगा बजट

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज 23 फरवरी से प्रारंभ हो रहा है, जो 20 मार्च तक चलेगा। इस दौरान सदन की कुल 15 बैठकें आयोजित की जाएंगी। सत्र की शुरुआत राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण से होगी। अभिभाषण के बाद कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा।

सत्र के पहले दिन वित्त मंत्री ओपी चौधरी वर्ष 2025-26 का आर्थिक सर्वेक्षण सदन में पेश करेंगे। राज्यपाल के अभिभाषण और कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर 25 फरवरी को चर्चा निर्धारित की गई है।

सत्र के दौरान अविभाजित मध्यप्रदेश के दिवंगत विधायक दीनदयाल पोर्ते को सदन में श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

2813 प्रश्नों पर होगी चर्चा

बजट सत्र को लेकर विधायकों ने कुल 2813 प्रश्न लगाए हैं, जिनमें 1437 तारांकित और 1378 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। इसके अलावा 61 ध्यानाकर्षण सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। नियम 139 के तहत अविलंबनीय लोक महत्व के विषय पर चर्चा के लिए एक सूचना दी गई है।

सदन सचिवालय को 13 अशासकीय संकल्प, 9 शून्यकाल सूचनाएं और 112 याचिकाएं भी प्राप्त हुई हैं।

24 फरवरी को पेश होगा बजट

वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट 24 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे विधानसभा में प्रस्तुत किया जाएगा। बजट पर 26 और 27 फरवरी को सामान्य चर्चा होगी। इसके बाद 9 से 17 मार्च तक विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा की जाएगी।

17 मार्च को विनियोग विधेयक पर चर्चा के बाद 18 मार्च को इसे पारित किए जाने की कार्यवाही निर्धारित है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment