देवर के साथ रह रही महिला की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या? पुलिस जांच में जुटी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अंबिकापुर: शहर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के मायके पक्ष ने इसे हत्या बताया है, जबकि साथ रह रहे पति ने आत्महत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान फुलकुंवर चौधरी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, करीब 20 वर्ष पूर्व फुलकुंवर की शादी हरिद्वार निवासी मणिकांत चौधरी से हुई थी। शादी के लगभग आठ साल बाद मणिकांत का छोटा भाई गिरधर चौधरी उसे अपने साथ ले आया और दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। शुरुआत में इस रिश्ते का मायके पक्ष ने विरोध किया, लेकिन समय के साथ दोनों के दो बच्चे होने पर परिवार ने इसे स्वीकार कर लिया। वर्तमान में फुलकुंवर और गिरधर अंबिकापुर में किराए के मकान में रह रहे थे।

बताया जा रहा है कि 9 फरवरी को फुलकुंवर की मौत की सूचना उसके मायके पक्ष को मिली। परिजनों का आरोप है कि गिरधर चौधरी अक्सर फुलकुंवर के साथ मारपीट करता था और उसी ने उसकी हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। उन्होंने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

वहीं गिरधर चौधरी ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि घटना वाले दिन उनके बड़े बेटे का जन्मदिन था। बेटा बिना नहाए घर से बाहर चला गया था, जिससे फुलकुंवर नाराज हो गई। उसने कुकर पटक दिया और घर से बाहर चली गई। बाद में उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का।

इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर पुलिस जांच पर टिकी है, जिससे फुलकुंवर की मौत की असली वजह सामने आ सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment