होटल में देह व्यापार का खुलासा: मालिक और रिसेप्शनिस्ट गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दुर्ग: जिले के छावनी थाना क्षेत्र में संचालित एक होटल में अनैतिक देह व्यापार का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए होटल मालिक और रिसेप्शनिस्ट को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि छावनी स्थित छाया इन होटल में दलालों के माध्यम से युवतियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने वैधानिक प्रक्रिया के तहत जांच शुरू की। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने एक प्वाइंटर को ग्राहक बनाकर होटल भेजा।

सूचना सही पाए जाने के बाद पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी और मौके पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान होटल मालिक और रिसेप्शनिस्ट की संलिप्तता सामने आई। पुलिस के अनुसार, आरोपी दलालों के जरिए युवतियों को बुलाकर होटल में अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों में घनेश रॉय (56), निवासी छावनी और सीता चौधरी (25), निवासी छावनी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन और 500 रुपये नकद जब्त किए हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment