अमित शाह आज रायपुर में नक्सलवाद पर करेंगे हाई लेवल मीटिंग

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। इस दौरान आज वे राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में विभागीय समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। बैठकों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे से बैठकों का सिलसिला शुरू होगा। पहली विभागीय समीक्षा बैठक सुबह 11 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक चलेगी। इसके बाद दूसरी समीक्षा बैठक 12:45 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक भोजन अवकाश निर्धारित किया गया है।

भोजन अवकाश के बाद शाम 3 बजे से 4:15 बजे तक वामपंथी उग्रवाद (LWE) से प्रभावित क्षेत्रों को लेकर विशेष समीक्षा बैठक होगी। इस अहम बैठक में नक्सलवाद, आंतरिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। केंद्र और राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी भी इन बैठकों में शामिल होंगे।

गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल बस्तर पंडुम के समापन समारोह में भी शिरकत करेंगे। उनके इस दौरे को छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ रणनीति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment