बलौदाबाजार: जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। कार्यालय परिसर बलौदाबाजार में 11 फरवरी 2026 (बुधवार) को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह कैम्प सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें कुल 135 पदों पर भर्ती की जाएगी।
प्लेसमेंट कैम्प में अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, कुकुरदी (बलौदाबाजार) द्वारा सेफ्टी स्टीवर्ड के 4 पद, बायलर ऑपरेटर के 4 पद, इंस्ट्रूमेंट टेक्नीशियन के 7 पद, इलेक्ट्रीशियन के 5 पद एवं फिटर के 5 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता आईटीआई/डिप्लोमा (पदानुसार) निर्धारित की गई है। वेतन 12,610 रुपये, अनुभव 3 से 5 वर्ष तथा कार्यक्षेत्र कुकुरदी सीमेंट प्लांट, बलौदाबाजार रहेगा।
वहीं दुर्गेश इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी, रायपुर द्वारा सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 20 पद और सिक्योरिटी गार्ड के 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं/12वीं उत्तीर्ण, अनुभव 0 से 5 वर्ष, आयु सीमा 20 से 45 वर्ष निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों को 15,000 से 18,000 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा और कार्यक्षेत्र रायपुर होगा।
इसके अलावा शांता टेक्नो प्रा. लि., रायपुर द्वारा मैकेनिकल इंजीनियर के 5 पद, ऑपरेटर के 5 पद, फिटर के 10 पद, वेल्डर के 10 पद एवं हेल्पर के 10 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता आईटीआई एवं अन्य उत्तीर्ण, आयु सीमा 18 से 40 वर्ष, अनुभव 0 से 5 वर्ष तथा वेतन 10,000 रुपये निर्धारित है। कार्यक्षेत्र उरला, रायपुर रहेगा।
निजी क्षेत्र में रोजगार के इच्छुक आवेदक https://erojgar.cg.gov.in/ वेबसाइट अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से रोजगार पंजीयन एवं प्लेसमेंट कैम्प के लिए पंजीयन कर सकते हैं। दोनों पंजीयन अनिवार्य हैं। इच्छुक अभ्यर्थी प्लेसमेंट कैम्प में समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ स्वयं उपस्थित हो सकते हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8153630
Total views : 8172926