AAP को छत्तीसगढ़ में बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने दिया इस्तीफा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: आम आदमी पार्टी (AAP) को छत्तीसगढ़ में बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोपाल साहू ने अपने पद के साथ-साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र के माध्यम से भेजा है।

इस्तीफे के पत्र में गोपाल साहू ने अपने इस फैसले के पीछे कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है। साहू को करीब दो वर्ष पहले विधानसभा चुनाव के बाद तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के इस्तीफे के बाद यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

इस्तीफे के बाद गोपाल साहू के अगले राजनीतिक कदम को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि वे पूर्व में कांग्रेस से जुड़े रहे हैं, ऐसे में उनके दोबारा कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में वे साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भी मुलाकात कर चुके हैं।

गोपाल साहू के इस्तीफे को आम आदमी पार्टी के लिए राज्य में संगठनात्मक स्तर पर एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment