कुर्मी समाज के कार्यक्रम में भूपेश बघेल हुए नाराज़, मंच से बोले—सम्मान नहीं दे सकते तो बुलाया मत करो

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बालोद: जिले में आयोजित कुर्मी क्षत्रिय समाज के वार्षिक सम्मेलन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंच से ही नाराज़ होते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर सम्मान नहीं दे सकते तो ऐसे कार्यक्रमों में बुलाया ही न जाए।

दरअसल, 18 जनवरी को सरदार वल्लभभाई पटेल मैदान में कुर्मी क्षत्रिय समाज का वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया था, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। मंच से संबोधन के दौरान उन्होंने किसान और धान से जुड़े मुद्दों को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। इसी बीच कार्यक्रम में मौजूद एक पदाधिकारी ने उन्हें यह कहकर बीच में रोक दिया कि यह सामाजिक कार्यक्रम है और यहां राजनीतिक विषयों पर चर्चा नहीं होनी चाहिए।

इस पर भूपेश बघेल भड़क गए। उन्होंने कहा कि किसान के हितों की बात करना राजनीति कैसे हो सकता है। उन्होंने मंच से कहा कि यहां दूसरे दल के लोग बैठे हैं, जिन्हें मिर्ची लग रही है, लेकिन उन्हें इस पर चुप नहीं कराया जा सकता। बताया जा रहा है कि मंच पर मौजूद भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने उन्हें रोकने का प्रयास किया था।

पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में धान खरीदी व्यवस्था और धान से भरे ट्रकों के गायब होने के मामलों को लेकर भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि सरकार का पूरा सिस्टम फेल हो चुका है और धान खरीदी को लेकर किसानों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धान उठाव और खरीदी प्रक्रिया में भारी गड़बड़ी है, जिसका सीधा नुकसान अन्नदाता को हो रहा है।

कार्यक्रम के दौरान हुए इस घटनाक्रम के बाद सम्मेलन का माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया, हालांकि बाद में कार्यक्रम आगे बढ़ाया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

March 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  

Leave a Comment