विकसित भारत–गारंटी फ़ार रोज़गार बिल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस, छत्तीसगढ़ राज्य (विकसित भारत-जी राम जी) अधिनियम 2025 पर भी देंगे जानकारी
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत और प्रशासन के लिहाज से आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में लगातार बैठकों और कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। खास तौर पर मंत्रालय में होने वाली विभागीय बैठक को लेकर प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज है।
11.30 बजे मंत्रालय में विभागीय बैठक
मुख्यमंत्री साय सुबह 11.30 बजे मंत्रालय पहुंचकर विभागीय बैठक लेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में विकास योजनाओं, शासन की प्राथमिकताओं और लंबित मामलों पर अहम चर्चा हो सकती है।
दोपहर में कार्यालयीन कार्य, शाम को राजनीतिक हलचल
सीएम साय दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे तक कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में VB-GRG बिल यानी
विकसित भारत – गारंटी फ़ार रोज़गार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ राज्य (विकसित भारत-जी राम जी) अधिनियम, 2025 को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान रोज़गार और ग्रामीण आजीविका से जुड़े बड़े फैसलों की झलक मिल सकती है।
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी करेंगी बड़ा खुलासा
इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी सोमवार को दोपहर 12.30 बजे नया रायपुर में प्रेस वार्ता करेंगी। वे अपने विभाग की दो साल की उपलब्धियां जनता के सामने रखेंगी। इस दौरान महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग से जुड़ी योजनाओं और कामों का पूरा ब्यौरा दिया जाएगा।
👉 आज मंत्रालय से लेकर भाजपा कार्यालय तक हलचल तेज है
👉 क्या होंगे बड़े ऐलान? किन योजनाओं पर पड़ेगी मुहर?
नज़रें टिकी हैं मुख्यमंत्री के आज के फैसलों पर…
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162561
Total views : 8187025