मिनी ऑक्शन से पहले बदली तस्वीर, 350 से बढ़कर 369 खिलाड़ियों की हुई शॉर्टलिस्टिंग
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने खिलाड़ियों की सूची में बड़ा अपडेट किया है। नीलामी से पहले शॉर्टलिस्ट की गई लिस्ट में 19 नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिससे अब कुल खिलाड़ियों की संख्या 369 हो गई है। यह मिनी ऑक्शन आज होने जा रहा है और इसे लेकर फ्रेंचाइजियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
आईपीएल 2026 की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) सबसे ज्यादा बजट के साथ उतरेंगी। दोनों टीमों के पास मिलाकर 107 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि उपलब्ध है। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के पास भी 20 करोड़ रुपये से अधिक का पर्स मौजूद है, जिससे ये टीमें भी नीलामी में सक्रिय नजर आ सकती हैं।
19 नए खिलाड़ियों की एंट्री
पहले 1,390 पंजीकृत खिलाड़ियों में से 350 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार देर रात इसमें 19 और खिलाड़ियों को जोड़ा गया। इनमें सबसे चर्चित नाम भारतीय बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन का है, जो कई बार टेस्ट टीम में चुने जाने के बावजूद अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू नहीं कर पाए हैं। अपडेटेड स्प्रेडशीट में ईश्वरन को 360वें नंबर पर रखा गया है।
इसके अलावा जिन खिलाड़ियों को लिस्ट में शामिल किया गया है, उनमें—
-
मणि शंकर मुरा सिंह (टीसीए)
-
वीरनदीप सिंह (मलेशिया)
-
चामा मिलिंद (एचवाईसीए)
-
केएल श्रीजीत (केएससीए)
-
एथन बॉश (दक्षिण अफ्रीका)
-
क्रिस ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया)
-
स्वास्तिक चिकारा (यूपीसीए)
-
राहुल राज नामला (सीएयू)
-
विराट सिंह (जेएससीए)
-
त्रिपुरेश सिंह (एमपीसीए)
-
काइल वेरेन (दक्षिण अफ्रीका)
-
ब्लेसिंग मुजाराबानी (जिम्बाब्वे)
-
बेन सियर्स (न्यूजीलैंड)
-
राजेश मोहंती (ओसीए)
-
स्वास्तिक सामल (ओसीए)
-
सारांश जैन (एमपीसीए)
-
सूरज संगाराजू (एसीए)
-
तन्मय अग्रवाल (एचवाईसीए)
शामिल हैं।
कितनी जगहें हैं खाली?
आईपीएल 2026 की नीलामी में कुल 77 स्लॉट खाली हैं, जिनमें 31 विदेशी खिलाड़ियों के लिए आरक्षित हैं। तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे ज्यादा 13 खाली स्थान हैं, जबकि 2016 की विजेता सनराइजर्स हैदराबाद के पास 10 स्लॉट उपलब्ध हैं।
इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
अबू धाबी के एतिहाद स्टेडियम में होने वाली इस नीलामी में कैमरून ग्रीन, लियाम लिविंगस्टोन और रवि बिश्नोई जैसे बड़े नामों पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी। 10 फ्रेंचाइजी इस मिनी ऑक्शन के लिए पूरी तरह तैयार हैं। खास बात यह है कि दुबई (2024) और जेद्दा (2025) के बाद यह लगातार तीसरी बार होगा जब आईपीएल की नीलामी भारत से बाहर आयोजित की जा रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8155715
Total views : 8176198