14 साल के वैभव का विस्फोट – एक ही मैच में टूटे कई बड़े रिकॉर्ड, 171 रनों की करियर की सबसे बड़ी पारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

वैभव सूर्यवंशी ने दिखाया दम, 23 चौके-छक्कों की बरसात

ACC मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2025 के पहले ही मुकाबले में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा तूफान मचा दिया कि दुनिया दंग रह गई। UAE के खिलाफ वैभव ने अपने युवराज अंदाज में 171 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। यह उनके यूथ वनडे करियर की अब तक की सबसे बड़ी पारी है।

56 गेंदों में शतक, 84 पर डेढ़ सौ और अंत में 171 रन

ओपनिंग करने उतरे वैभव ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी।

  • 56 गेंदों में शतक

  • 84 गेंदों में 150 रन पूरे

  • 171 रन (9 चौके, 14 छक्के)

इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर इसी साल इंग्लैंड U19 के खिलाफ बनाया गया 143 रन था। पहली बार उन्होंने 150+ रन ठोकने का कमाल किया।

यूथ वनडे में नया विश्व रिकॉर्ड – 14 छक्के

वैभव सूर्यवंशी ने UAE के गेंदबाजों पर कहर बरसाते हुए 14 छक्के जड़े, जो अपने आप में वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
इससे पहले कोई भी खिलाड़ी यूथ वनडे में 10 से ज्यादा छक्के नहीं लगा पाया था

इसके साथ ही वैभव यूथ वनडे में 150+ रन बनाने वाले 7वें भारतीय खिलाड़ी भी बन गए।

UAE के खिलाफ लगातार शानदार प्रदर्शन

UAE वैभव का पसंदीदा विपक्ष नजर आता है।

  • पिछले साल U19 एशिया कप में 76 रन*

  • राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 में 144 रन

  • अब फिर 171 की आग उगलती पारी

हर बार UAE के खिलाफ उन्होंने मैच-विनिंग प्रदर्शन करते हुए टीम को बढ़त दिलाई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment