रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज ओडिशा और महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे। उनका यह दौरा धार्मिक आस्था, प्रशासनिक कार्यक्रमों और कड़े सुरक्षा इंतज़ामों के चलते काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सुबह रायपुर से होगी शुरुआत
सीएम साय सुबह 11 बजे रायपुर के अंबेडकर चौक पहुंचकर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वह टाउन हॉल में आयोजित संविधान दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां सभागार में खास तैयारियां की गई हैं।
ओडिशा के बरगढ़ में माँ वैष्णव देवी मंदिर के दर्शन
रायपुर के कार्यक्रमों के बाद सीएम दोपहर 12 बजे ओडिशा रवाना होंगे। बरगढ़ में स्थित माँ वैष्णव देवी मंदिर में उनके दर्शन का कार्यक्रम तय है।
दोपहर 1:30 से 2 बजे तक का समय दर्शन व अन्य औपचारिकताओं के लिए आरक्षित रखा गया है। इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
महासमुंद में भी धार्मिक कार्यक्रम
बरगढ़ से निकलकर मुख्यमंत्री साय 2:45 बजे महासमुंद पहुंचेंगे। यहां वे सालखण्ड स्थित मां महालक्ष्मी मंदिर के दर्शन करेंगे। स्थानीय प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है।
शाम को रायपुर वापसी
सीएम साय शाम करीब 4 बजे महासमुंद से रायपुर लौटेंगे, जहां आगे के कार्यक्रमों की रूपरेखा पहले से तय है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8202404
Total views : 8240854