पत्रकार कल्याण बीमा योजना को निशुल्क करने सहित अन्य मांगों को लेकर पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

पत्रकार कल्याण बीमा योजना की प्रीमियम राशि बढ़ाए जाने का किया विरोध
आवेदन करने की बढ़ाई जाए तारीख

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग द्वारा पत्रकार कल्याण बीमा योजना की प्रीमियम राशि बढ़ाए जाने के विरोध में तथा बीमा योजना को निशुल्क किए जाने की मांग को लेकर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की रतलाम जिला इकाई ने जिलाध्यक्ष राजेश जैन के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम बुधवार को जिला कलेक्टर कार्यालय में संयुक्त कलेक्टर राधा महंत को ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं संघ के प्रदेश ऑनलाइन सदस्यता समिति के संयोजक शरद जोशी विशेष रूप से उपस्थित थे। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया के आह्वान पर बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि हमारे संगठन की माँग पर दस वर्ष पूर्व तत्कालीन भाजपा सरकार द्वारा पत्रकार कल्याण बीमा योजना लागू की थी। इस योजना से पत्रकार साथियों को अपना या अपने परिवार के किसी भी सदस्य के इलाज कराने की चिकित्सकीय आर्थिक सुविधा प्रीमियम राशि जमा करने के बाद मिल जाती है। हाल ही में मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग ने पत्रकार कल्याण बीमा योजना की प्रीमियम राशि काफ़ी बढ़ा दी है। 18 प्रतिशत जी एस टी भी लगा दिया है। हमारे अधिकांश पत्रकार साथी ऐसे है जिन्हे उनके संस्थान या प्रबंधक की और से कोई आर्थिक सहयोग नहीं मिलता है। वे प्रीमियम राशि जमा करने में सक्षम नहीं है। अतः श्रमजीवी पत्रकार संघ आपसे माँग करता है कि पाँच लाख रुपये तक की पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना निशुल्क लागू किए जाने की योजना लागू करे तथा योजना की आवेदन तिथि बढ़ाकर 30 सितंबर तक की जाए।

यह थे पत्रकार मौजूद

ज्ञापन सौंपने के पूर्व पत्रकारों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। इस मौके पर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश संयुक्त सचिव भेरूलाल टांक रतलाम संभाग उपाध्यक्ष गोविंद उपाध्याय, संभागीय महासचिव विजय मीणा, संभागीय सह सचिव योगेंद्र सिंह जाट, संभागीय कार्यसमिति सदस्य सुजीत उपाध्याय, जिला महासचिव दिनेश दवे , जिला कोषाध्यक्ष किशोर जोशी, हेमंत भट्ट, सौरभ कोठारी, मुबारिक शेरानी, निलेश बाफना, विमल कटारिया, विनोद वाधवा, प्रहलाद बारोदिया सहित कई पत्रकार उपस्थित थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *