रायगढ़ में दिनदहाड़े कार का शीशा टूटा… बैग उड़ गया, लेकिन जब सच सामने आया तो सब दंग रह गए!

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दिनदहाड़े हुई एक उठाईगिरी ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया। बदमाशों ने बीच सड़क पर खड़ी कार का शीशा तोड़कर भीतर रखा बैग पार कर दिया और फरार हो गए। गनीमत रही कि बैग में रखी रकम पहले ही बैंक में जमा हो चुकी थी, वरना नुकसान काफी बड़ा हो सकता था।

???? कैसे हुआ वारदात?

गेरवानी निवासी नटराज डनसेना, जो इंडेन गैस का ग्रामीण वितरण संचालित करते हैं, सोमवार को कलेक्शन की रकम लेकर एसबीआई मुख्य शाखा पहुंचे थे। रुपए जमा करने के बाद उन्होंने अपनी स्विफ्ट कार रामनिवास टॉकीज़ रोड पर खड़ी की और पास की दुकान में चार्जर खरीदने चले गए।
इसी बीच बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे। दोनों ने पलक झपकते ही कार का शीशा तोड़ा और बैग लेकर भाग निकले। पूरी वारदात पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें दोनों युवक हेलमेट पहने नजर आ रहे हैं।

???? रकम जमा, लेकिन दस्तावेज़ गायब

बैग में रुपए तो जमा हो चुके थे, मगर उसमें रखी चेकबुक, पासबुक और जरूरी दस्तावेज़ चोरी हो गए। जब नटराज वापस लौटे तो कार का शीशा टूटा और बैग गायब देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

???? पुलिस की जांच और सतर्कता

कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिया है और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि बाइक का नंबर स्पष्ट नहीं दिख रहा, लेकिन फुटेज से सुराग तलाशे जा रहे हैं। पुलिस ने पीड़ित को बैंक से संपर्क कर खाते की सुरक्षा सुनिश्चित करने की सलाह दी है।

???? खतरे की आशंका

विशेषज्ञों का कहना है कि चोरी हुए दस्तावेज़ों का गलत इस्तेमाल कर धोखाधड़ी की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। वहीं दिनदहाड़े हुई इस घटना ने शहरवासियों में डर और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और दस्तावेज़ों के दुरुपयोग को रोकने की दिशा में कार्रवाई जारी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *