देवांगन समाज ने प्रभारी मंत्री से की मुलाकात, समाज के विकास के लिए रखी अनेक मांगें

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो चीफ मुंगेली 8959931111

मुंगेली- देवांगन समाज कल्याण समिति मुंगेली के पदाधिकारियों ने रविवार को कोरबा जिले का दौरा कर छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, श्रम, उद्योग एवं आबकारी मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर समाजजनों ने उन्हें आबकारी मंत्री का दायित्व मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं और गुलदस्ता भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।


भेंट-मुलाकात के दौरान देवांगन समाज के प्रतिनिधियों ने जिले एवं समाज के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मंत्री से विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस दौरान जिला अध्यक्ष आनंद देवांगन (अधिवक्ता), कोषाध्यक्ष विष्णु देवांगन, उपाध्यक्ष अजय देवांगन, युवा टीम अध्यक्ष दुर्गेश देवांगन, सह सचिव जगदीश देवांगन, मीडिया प्रभारी कोमल देवांगन एवं बलराम देवांगन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

समाज के विकास हेतु रखी प्रमुख मांगें

समाज के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता आनंद देवांगन ने प्रभारी मंत्री को अवगत कराते हुए कहा कि मुंगेली जिले में देवांगन समाज की जनसंख्या को देखते हुए स्थाई भवन एवं जमीन की अत्यधिक आवश्यकता है। समाज के कार्यक्रमों के आयोजन हेतु वर्तमान में पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से असुविधा का सामना करना पड़ता है।


उन्होंने विशेष रूप से समाज की दशगात्र परंपरा का उल्लेख करते हुए बताया कि माता परमेश्वरी चौक के समीप जीत थ्रेड हाउस के पीछे निर्धारित स्थल तक पहुँचने के लिए पचरी (पगडंडी मार्ग) का अभाव है। जिसके कारण दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने आने वाले समाजजनों, विशेष रूप से वृद्धजनों, महिलाओं एवं बच्चों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

पचरी निर्माण को मिली स्वीकृति

मंत्री लखन लाल देवांगन ने समाज की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए विवेकानंद वार्ड स्थित नदी पर पचरी निर्माण के लिए तत्काल स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने समाज की सक्रियता और निरंतर सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मुंगेली देवांगन समाज हमेशा संगठित रहकर समाजहित एवं जनहित के कार्यों में अग्रसर रहता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि समाज को शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़कर मुख्यधारा में शामिल करने हेतु विशेष प्रयास किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ ले सकें।

आगामी कार्यक्रमों की तैयारी

इस अवसर पर समाज पदाधिकारियों ने मंत्री को अवगत कराया कि आने वाले समय में माता परमेश्वरी महोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम एवं भव्य स्तर पर किया जाएगा। साथ ही समाज कल्याण समिति द्वारा समय-समय पर विभिन्न आयोजन एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते हैं।

समाज ने जताया आभार

भेंट-मुलाकात में समाज के प्रतिनिधियों ने पचरी निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने एवं समाजहित में संवेदनशील निर्णय लेने के लिए मंत्री लखन लाल देवांगन का आभार व्यक्त किया। समाजजनों ने विश्वास जताया कि मंत्री के मार्गदर्शन एवं सहयोग से आने वाले समय में देवांगन समाज के उत्थान एवं जिले के सर्वांगीण विकास की दिशा में उल्लेखनीय कार्य होंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *