आपदा में सहारा: गोवा सरकार ने बस्तर को दी 5 करोड़ की मदद, CM साय ने जताया आभार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। बस्तर संभाग में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के बीच गोवा सरकार ने मदद का हाथ बढ़ाते हुए 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी है। इस सहयोग पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत के प्रति आभार जताया।

CM साय ने सोशल मीडिया पर लिखा—
“आपके इस सौजन्य के लिए हृदय से धन्यवाद डॉ. प्रमोद सावंत जी। आपका यह सहयोग न केवल प्रभावित परिवारों को राहत और पुनर्वास में मदद करेगा, बल्कि यह भी दर्शाता है कि हमारा देश एकजुट होकर हर संकट का सामना कर सकता है। आपदा की घड़ी में आपका यह सहयोग निश्चित ही बस्तर संभाग के हमारे प्रभावित जनों को संबल प्रदान करेगा। पुनः धन्यवाद।”

गोवा सीएम का ट्वीट

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने कहा कि हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा ने छत्तीसगढ़ और पंजाब में भारी तबाही मचाई है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि इस संकट की घड़ी में गोवा सरकार और जनता इन दोनों राज्यों के भाइयों-बहनों के साथ मजबूती से खड़ी है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष से छत्तीसगढ़ और पंजाब को 5-5 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं ताकि राहत, बचाव और पुनर्वास कार्यों में मदद मिल सके।

एकजुटता का संदेश

प्रमोद सावंत ने कहा कि इस चुनौती से निपटने के लिए एकजुट राष्ट्र के प्रयासों में गोवा हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। गोवा सरकार का यह कदम न केवल प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत है, बल्कि पूरे देश को यह संदेश भी देता है कि आपदा के समय भारत एकजुट होकर खड़ा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *