बासी होते ही अमृत बन जाती हैं ये 5 चीजें, रोज़ खाओ और बीमारी भूल जाओ!!

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

खाना हमेशा उतना ही पकाना चाहिए जितना खाया जा सके। आयुर्वेद हो या मॉडर्न साइंस, इस बात पर दोनों में ही सहमति है कि खाना हमेशा फ्रेश और तुरंत पका कर ही खाना चाहिए। बासी खाने को फ्रिज में रखकर या दोबारा गर्म कर के खाने से उसके पोषक तत्व भी कम हो जाते हैं और स्वाद भी खराब हो जाता है। हालांकि कुछ फूड आइटम ऐसे भी हैं, जो बासी होने के बाद और भी ज्यादा स्वादिष्ट और पौष्टिक हो जाते हैं। इनमें से कई डिशेज खासतौर से बासी बचे हुए खाने से प्रिपेयर की जाती हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। तो चलिए आज इन्हीं डिशेज के बारे में जानते हैं।
बासी रोटी खाना है बहुत फायदेमंद

घर के बड़े-बुजुर्गों अक्सर रात की बची रोटियों को अगली सुबह चाय के साथ खाना पसंद करते हैं। अगर आपकी रोटियां भी रात में बच जाती हैं तो उन्हें गर्म कर के खाना काफी फायदेमंद हो सकता है। दरअसल बासी रोटियों में फर्मेंटेशन का प्रॉसेस शुरू हो जाता है, जो गट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह ओवरऑल पाचन में सुधार करती है और डायबिटीज मैनेजमेंट के लिए भी यह एक हेल्दी ऑप्शन है।

पेट के लिए फायदेमंद हैं बासी चावल

रात के बचे हुए बासी चावल भी अगली सुबह तक और भी ज्यादा पौष्टिक हो जाते हैं। भारत के कई राज्यों में तो बासी चावलों को एक डिश के तौर पर खाया जाता है। पके हुए चावलों को रातभर के लिए पानी में भिगोया जाता है। फिर सुबह इनमें प्याज, नमक, मिर्च डालकर खाया जाता है। इस डिश को पन्ता भात और बासी बात के नाम से जाना जाता है। ये फर्मेंटेड राइस पेट के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। साथ ही इनमें आयरन,सोडियम पोटैशियम और कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं।

बासी खीर है टेस्टी और हेल्दी

भारतीय घरों में खाने के बाद कुछ मीठा खाने का रिवाज है। इस मीठे के लिए ज्यादातर चावल की खीर बनाई जाती है। यह खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होती है। लेकिन क्या आपने कभी रात की बची हुई बासी खीर खाई है? यकीन मानिए यह खाने में और भी ज्यादा टेस्टी लगती है और सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। रात की बची खीर की फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें, फिर अगले दिन इसका लुफ्त उठाएं। ठंडी-ठंडी खीर रबड़ी की तरह स्वादिष्ट लगेगी और साथ ही आपकी गट हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होगी।

बासी दही भी है और हेल्दी

एक या दो दिन के लिए जमाने रखी हुई दही भी बासी होने पर और ज्यादा फायदेमंद हो जाती है। इसमें फर्मेंटेशन का प्रॉसेस तेज हो जाता है और गुड बैक्टीरिया की ग्रोथ होने लगती है। इस तरह की दही गट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होती है। पाचन में सुधार करने के साथ-साथ इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी मदद करती है। बासी होने के चलते दही में कई विटामिन की मात्रा काफी बढ़ जाती है जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। जिन लोगों को दूध या दही नहीं पचता, उनके लिए बासी दही एक बेहतर विकल्प हो सकती है।

बासी राजमा चावल हैं हेल्दी मील

सिर्फ चावल ही नहीं बल्कि राजमा भी बासी होने के बाद और भी ज्यादा हेल्दी हो जाता है। जब रात भर के लिए बना हुआ राजमा रखा जाता है तो सभी मसाले और बींस आपस में अच्छी तरह मिक्स हो जाते हैं। इससे फ्लेवर भी काफी एन्हांस हो जाता है। टेस्ट में बेहतर होने के साथ-साथ इसमें मौजूद कार्ब्स ब्रेकडाउन होने लगते हैं, जिससे इन्हें पचाना आसान हो जाता है। राजमे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, आयरन और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं; जिन्हें एब्जॉर्ब करना भी और आसान जाता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *