मिडिल क्लास की मौज! GST Cut के बाद मात्र इतने की मिलेगी Hero Splendor, जानें प्राइस का हिसाब-किताब

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Hero Splendor देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल है। नए GST Rate आने के बाद 22 सितंबर से इसकी कीमत भी अन्य मोटरसाइकिलों की तरह कम होने वाली है। 350 सीसी तक क्षमता वाली बाइक पर जीएसटी को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने के बाद स्प्लेंडर कितने में मिलेगी?

आइए, जानते हैं..

GST Cut के बाद कितने में मिलेगी Splendor

मौजूदा समय में स्प्लेंडर की कीमत 80,166 रुपये से शुरू होती और इस पर 28 प्रतिशत GST लगा है। नवरात्रि के पहले दिन से जीएसटी घटने के बाद इसे मात्र 18 प्रतिशत टैक्स देकर खरीदा जा सकेगा। GST में 10 प्रतिशत की फ्लैट कटौती के बाद इसकी कीमत मात्र 73,903 रुपये रह जाएगी। इस तरह सीधे तौर पर करीब 6 हजार रुपये की बचत होने वाली है।

डिजाइन

हीरो स्प्लेंडर को अपने क्लासिक और टाइमलेस डिजाइन के लिए जाना जाता है। इसमें रेक्टेंगल हेडलाइट, क्रोम-एक्सेंटेड फ्यूल टैंक और साइड पैनल्स हैं, जो इसे आकर्षक और प्रैक्टिकल बनाते हैं। स्प्लेंडर प्लस XTEC 2.0 में ऑफसेट LED DRL और डुअल-टोन कलर ऑप्शन्स जैसे मॉडर्न टच दिए गए हैं। ग्राहक इसे कुल 7 कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

फीचर्स

स्प्लेडर प्लस में एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्यूल गेज, ट्रिप मीटर और साइड-स्टैंड इंडिकेटर जैसे बेसिक फीचर्स हैं। XTEC वेरिएंट में डिजिटल मीटर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, SMS/कॉल अलर्ट, USB चार्जिंग पोर्ट और i3S (आइडल स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम) जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। इसमें लंबी सीट और बेहतर सस्पेंशन सिस्टम भी है, जो लॉन्ग राइड के लिए परफेक्ट है।

स्पेसिफिकेशन

स्प्लेंडर प्लस में 97.2cc, एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर OHC इंजन है, जो 8.02 PS पावर और 8.05 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है। ये 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आती है। इसका कर्ब वेट 112 किग्रा, फ्यूल टैंक कैपेसिटी 9.8 लीटर और ग्राउंड क्लीयरेंस 165 mm है। बाइक में ट्यूबलेस टायर्स और अलॉय व्हील्स हैं।

इंजन और माइलेज

इसका 97.2cc इंजन BS6 फेज 2B कम्प्लायंट है और डेली राइडिंग के लिए पर्याप्त पावर देता है। कंपनी का दावा है कि स्प्लेंडर प्लस XTEC 2.0 से 73 kmpl तक का माइलेज निकाला जा सकता है। इसकी i3S टेक्नोलॉजी ट्रैफिक में फ्यूल बचाने में मदद करती है। अगर आप एक किफायती और टिकाऊ बाइक तलाश रहे हैं, ये परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *