थाना सैलाना पुलिस द्वारा खेत से पानी की मोटर की केबल चोरी करने वाली गैंग को किया गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले में हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देश दिए गए थे, जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया द्वारा गठित टीम द्वारा रात्रि गश्त के दौरान चोरों पर नजर रखी जा रही थी, थाना सैलाना अन्तर्गत ग्राम हरसोला मे दिनांक 02.09.25 की रात्री मे गश्त के दौरान बकरे व सरिये चोरी करते हुए आरोपी प्रकाश उर्फ रोहित पिता रकमा भाभर उम्र 27 साल निवासी बईडा पाटड़ा थाना सरवन को हिरासत में लेकर पूछताछ में दो अन्य साथियों के भी चोरी में लिप्त होना पाया ।

जिनके विरूध्द अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । एस.डी.ओ.पी. सैलाना नीलम बघेल व थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह गडरिया के मार्गदर्शन में उनि.वीरसिंह देवड़ा,सउनि सोबान सिंघाड़, प्रधान आरक्षक दिलीप देसाई व आरक्षक फकीरचन्द व्दारा आरोपी प्रकाश से पुछताछ करने पर बकरे व सरिये चुराना तथा अपने साथी कमल भाभर व सुनील निवासी ग्राम बायड़ा पाटडा थाना सरवन के साथ मिलकर चौकी धामनोद क्षैत्र में राखी के त्यौहार के समय धामनोद के आसपास खेतों मे से कुए की मोटरों में लगी केबल चुराना बताया ।

साथी आरोपी कमल पिता जीवणा भाभर व सुनील पिता कारू भाभर निवासी पाटडा को हिरासत में लेकर आरोपीयों के कब्जे से छुपाकर रखी हुई खेतों मे कुए से चोरी की केबल 09-10 किलो वजनी बरामद की तथा केबल को छिलकर तार निकालकर फेरी वाले कबाड़ी को बेच दिये थे, उन केबलों के कवर को पानी से भरे हुए गड्डे मे छुपा दिये थे उन्हे भी बरामद किया गया। आरोपीयों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, न्यायालय द्वारा उन्हें जेल भेजा गया ।

नाम आरोपी–

  1. प्रकाश पिता रकमा भाभर निवासी बायड़ा पाटडा थाना सरवन
  2. कमल पिता जीवणा भाभर निवासी बायड़ा पाटडा थाना सरवन
  3. सुनील पिता कारू भाभर निवासी बायड़ानपाटडा थाना सरवन

जप्त सामग्री:- 1. चोरी में तार काटने में उपयोग में लाए गए प्लायर, पिंचिस, पाने, दांतेड़ा, सब्बल ।

  1. खेतों के कुएं में मोटरों की केबल के टुकड़े 9 -10 किलो
  2. चोरी हुए 3 बकरे एवं इमारत के सरिये 250 किलो

सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी सैलाना सुरेंद्रसिंह गडरिया, उनि वीरसिंह देवड़ा, सउनि सोबान सिंघाड़, प्रधान आरक्षक दिलीप देसाई, आरक्षक फकीरचंद सोलंकी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *