कार खरीदने पर करें बचत, ये 5 बैंक दे रहे हैं सबसे सस्ता Car Loan

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Cheapest Car Loan: अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन बजट की वजह से फैसला टाल रहे हैं, तो अब समय है थोड़ी राहत की सांस लेने का। भारत के कुछ प्रमुख बैंक बेहद कम ब्याज दरों पर कार लोन दे रहे हैं, जिससे आपकी जेब पर बोझ भी कम पड़ेगा और आपका सपना भी पूरा हो जाएगा।

कार लोन लेने से पहले सबसे ज़रूरी बात होती है। ब्याज दर (Interest Rate) और लोन की शर्तें। इन दोनों को ध्यान में रखते हुए हमने उन 5 बैंकों की लिस्ट तैयार की है, जो मौजूदा समय में सबसे सस्ते कार लोन ऑफर कर रहे हैं।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

SBI का कार लोन ऑफर बाजार में सबसे भरोसेमंद और सस्ता माना जाता है। महिलाओं के लिए ब्याज दरों में कुछ अतिरिक्त छूट भी मिलती है। ऑनलाइन अप्लाई करने पर प्रक्रिया और भी तेज हो जाती है। ब्याज दर: 8.65% से शुरू, लोन अवधि: अधिकतम 7 वर्ष, प्रोसेसिंग फीस: ₹5000 तक या लोन अमाउंट का 0.5% (जो भी कम हो)।

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)

एचडीएफसी बैंक कार लोन की प्रोसेसिंग बहुत तेज़ होती है और न्यूनतम डॉक्युमेंटेशन की ज़रूरत होती है। पहले से बैंक के ग्राहक हैं तो आपको प्री-अप्रूव्ड लोन का ऑफर भी मिल सकता है। ब्याज दर: 8.75% से शुरू, लोन अवधि: 1 से 7 वर्ष, प्रोसेसिंग फीस: ₹4999 या लोन अमाउंट का 1% (जो भी अधिक हो)।

पंजाब नेशनल बैंक (PNB)

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) सरकारी बैंक होने के बावजूद तेज़ अप्रूवल और लचीली शर्तें देता है। खासकर ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के ग्राहकों को इसमें अच्छी सुविधा मिलती है। ब्याज दर: 8.70% से शुरू, लोन अवधि: अधिकतम 7 वर्ष, प्रोसेसिंग फीस: ₹1000 या लोन राशि का 1% है।

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda)

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) वेतनभोगी और स्वरोजगार दोनों तरह के ग्राहकों के लिए उपयुक्त विकल्प है। साथ ही, नई और पुरानी दोनों कारों पर लोन उपलब्ध है। ब्याज दर: 8.70% से शुरू, लोन अवधि: 7 वर्ष तक, प्रोसेसिंग फीस: ₹1500 या 0.50% तक है।

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank)

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) डिजिटल अप्लाई की सुविधा के साथ आता है और लोन जल्दी अप्रूव हो जाता है। अगर आप मौजूदा ग्राहक हैं, तो कस्टमाइज्ड ऑफर भी मिल सकते हैं। ब्याज दर: 8.90% से शुरू, लोन अवधि: 1 से 7 वर्ष, प्रोसेसिंग फीस: ₹3500 से शुरू।

ब्याज दर की तुलना जरूर करें। डाउन पेमेंट ज्यादा दें तो ब्याज कम लगेगा। लोन अवधि कम रखें तो EMI कम हो सकती है। समय पर EMI चुकाने से क्रेडिट स्कोर भी सुधरता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *