रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने 1994 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी अरुण कुमार पांडे को नई जिम्मेदारी सौंपी है। जारी आदेश के अनुसार, उन्हें प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF, वन्य जीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण) सह मुख्य वन्य प्राणी अभिरक्षक, अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर के पद पर अस्थाई रूप से पदस्थ किया गया है।
इसके साथ ही उन्हें अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास एवं योजना, बजट, लेखा एवं लेखा परीक्षा) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। उल्लेखनीय है कि पीसीसीएफ (वाइल्डलाइफ) सुधीर अग्रवाल 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हुए थे, जिसके बाद यह पद रिक्त हो गया था।

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8181494
Total views : 8213365