सेहत, शिक्षा और सुरक्षा में नया संबल – तोखन साहू ने जीएसटी रिफॉर्म का अभिनंदन किया

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो चीफ मुंगेली 8959931111

मुंगेली- केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने 56वीं GST काउंसिल बैठक में लिए गए ऐतिहासिक और जनहितकारी निर्णयों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का हार्दिक अभिनंदन किया।

श्री साहू ने कहा कि यह बैठक आम जनता, मध्यम वर्ग, युवा और व्यापारियों के लिए राहत लेकर आई है और इसे जन-जीवन को सरल बनाने वाला ऐतिहासिक कदम बताया।

श्री साहू ने जीएसटी काउंसिल के निर्णय की विशेषता बताते हुए कहा कि

खाद्य सुरक्षा और पोषण: पनीर, दूध, रोटी, परांठा टैक्स फ्री; घी और सूखे मेवे पर टैक्स कम।

स्वास्थ्य और सुरक्षा: जीवन रक्षक दवाएँ टैक्स फ्री; हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस सेवाएँ टैक्स फ्री।

शिक्षा: पेंसिल, कॉपियाँ, मैप्स, ग्लोब और चार्ट्स टैक्स फ्री – बच्चों की पढ़ाई को बढ़ावा।

गृहस्थ जीवन: रोजमर्रा की वस्तुओं जैसे साबुन, टूथपेस्ट, शैम्पू, तेल पर टैक्स कम।

घर और आवास: सीमेंट और घरेलू उपकरण (AC, TV, फ्रिज, वॉशिंग मशीन) पर टैक्स कम।

रोज़गार और आजीविका: कृषि उपकरण, ट्रैक्टर, टैक्सी और ऑटो-रिक्शा पर टैक्स में कमी।

ज़रूरत आधारित उपभोग: छोटी कारों और 350cc से कम बाइक पर टैक्स कम, लग्ज़री वस्तुओं पर टैक्स अधिक।

श्री साहू ने कहा कि “यह निर्णय ऐसा प्रतीत होता है जैसे घर के बड़े-बुजुर्ग ने पूरे परिवार की सेहत, शिक्षा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर नियम बनाए हों। इससे आम जनता को राहत मिलेगी और विकसित भारत के संकल्प को नई गति मिलेगी। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इस ऐतिहासिक और दूरदर्शी निर्णय के लिए अभिनंदन करता हूँ।”

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *