नन्ही सी बालिका झानवी सोनी ने कर दिखाया कमाल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मात्र दो मिनट और 40 सेकंड में सुनाया हनुमान चालीसा का पाट बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

झानवी को यह सम्मान लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और वेब वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा दिया गया है। इस उपलब्धि पर पूरे रतलाम शहर व स्वर्णकार समाज में खुशी और गर्व का माहौल है।

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम बुजुर्ग लोग कहते हैं प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। इसका जीता-जागता उदाहरण है रतलाम की नन्हीं सी बालिका झानवी सोनी, जिसने मात्र 3 साल 3 माह 5 दिन की उम्र में ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह जाए। झानवी ने महज 2 मिनट 40 सेकंड में हनुमान चालीसा का संपूर्ण पाठ कर एक साथ दो वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए।

झानवी को यह सम्मान लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और वेब वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा दिया गया है। इस उपलब्धि पर पूरे रतलाम शहर व स्वर्णकार समाज में खुशी और गर्व का माहौल है।

कलेक्टर और एसपी ने दिया आशीर्वाद

नन्हीं झानवी को जब दोनों रिकॉर्ड प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए, तब मौके पर रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम और एसपी अमित कुमार भी मौजूद रहे। कलेक्टर बाथम ने झानवी को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं एसपी अमित कुमार ने उसे गोद में उठाकर दुलार किया और कहा –

“इस नन्हीं सी बच्ची में जो प्रतिभा छुपी है, वह उसके परिवार के संस्कारों का परिणाम है। शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का यह संगम ही इसे आगे बड़ी ऊँचाइयों तक ले जाएगा।”

कलाकार पिता की बेटी ने रचा इतिहास

झानवी के पिता नरेन्द्र (सोनू) सोनी स्वयं एक उम्दा कलाकार हैं। उन्होंने और उनकी पत्नी ने छोटी उम्र से ही बेटी को संस्कार और आध्यात्मिकता का पाठ पढ़ाया। यही वजह है कि नन्हीं उम्र में झानवी ने यह उपलब्धि हासिल की।

समारोह में उपस्थित रहे अनेक गणमान्य

इस अवसर पर पत्रकार रमेश सोनी, वेब वर्ल्ड रिकॉर्ड के जूरी मेंबर शैलेंद्र सिंह सिसौदिया, पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के जिलाध्यक्ष विशाल कुमार वर्मा, जन-अभियान परिषद समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, महाराजा अजमीढ़ जी युवा संस्था मुंबई के जिलाध्यक्ष मुकेश सोनी, सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

झानवी की इस अद्भुत उपलब्धि ने न केवल उसके परिवार का बल्कि पूरे रतलाम और प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *