फोटो खिंचवाने के दौरान नदी में गिरी युवती काजल का नहीं लगा कोई सुराग, सर्चिंग जारी!

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम जिले के ग्राम अंगेठी स्थित मलेनी नदी की पुलिया की रेलिंग पर बैठकर फोटो खिंचवाने के दौरान 17 साल की काजल परिहार नदी में गिर गई थी। युवती की तलाश में सर्चिंग की कार्यवाहीं जारी है।

कलेक्टर राजेश बाथम एवं एसपी अमित कुमार के मार्गदर्शन में प्लाटून कमांडर बद्री मंडलोई के साथ अभिषेक बैरागी, यश तोमर, दिनेश डाबी, रमन गुप्ता, धीरन मईडा, मनीष रजक, देवाराम चौधरी, जियाउर्रहमान, राहुल रायकवार, जितेंद्र, बापूसिंह, श्याम चौधरी, पप्पुलाल राव, रामसुख एसडीईआरएफ के 7 जवान एवं जावरा से 8 जवान कुल 16 जवानों की 4 टीमें विभाजित कर 2 बोट एवं 2 पैदल टीम द्वारा सर्चिंग कार्य किया जा रहा हैं। चूंकि नदी के तट पर अन्य छोटे नालों का बहाव होता हैं। इसलिए पैदल चल कर भी सर्चिंग किया जा रहा हैं। अभी तक सर्च किया गया क्षेत्र- अंगीठी कुशलगढ़ से बडौदा ग्राम तक सर्चिंग दोनों साइड में पैदल एवं ग्रामीणों के द्वारा जगह बताई गई वहां पर भी बोट के माध्यम से की गई थी।

रविवार दोपहर नयागांव के स्टापडेम से बडोदा तक बोट के माध्यम से दोनों साइड में सर्चिंग की गई एवं स्टापडेम नया गांव से हसनपालिया तक दोनों साइड में सर्चिंग की गई। घटना स्थल से लगभग 8 से 10 किलोमीटर का एरिया नदी के दोनों साइड में सर्चिंग की गई। सर्चिंग कार्य निरंतर जारी हैं!

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *