जिला अभिभाषक संघ के चुनाव परिणाम घोषित अध्यक्ष पद पर राकेश शर्मा व सचिव पद पर चेतन केलवा जीत हासिल की

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

उपाध्यक्ष पद पर सुनील जैन, कोषाध्यक्ष पद पर राजेंद्रसिंह पंवार व पुस्ताकालय सचिव पद पर सुनीता वासनवाल ने जीत हासिल की।

सहसचिव पद का परिणाम अभी होल्ड पर रखा गया

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम जिला अभिभाषक संघ रतलाम के अध्यक्ष सहित 15 पदों पर हुए चुनाव के परिणाम रविवार देर रात घोषित किए गए। एडवोकेट राकेश शर्मा अध्यक्ष सुनील जैन उपाध्यक्ष, चेतन केलवा सचिव, राजेंद्र सिंह पंवार कोषाध्यक्ष व सुनीता वासनवाल पुस्तकालय सचिव चुने गए। सहसचिव पद का परिणाम चार में दो उम्मीदवारों के बीच मात्र दो वोट का अंतर होने से होल्ड किया गया है। उनके मतों की गिनती 25 अगस्त को पुन: करके सहसचिव पद का परिणाम घोषित किया जाएगा।

मतगणना करते मुख्य चुनाव अधिकारी आशुतोष अवस्थी व अन्य

जानकारी के अनुसार जिला अभिभाषक संघ के चुनाव के लिए 23 अगस्त 2025 को मतदान कराया गया था। 748 मतदाताओं में से 671 मतदाताओं ने मतदान किया था। मतगणना प्रक्रिया 24 अगस्त सुबह करीब 11 बजे मुख्य निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट आशुतोष अवस्थी व सहायक मुख्य चुनाव अधिकारी संजय पंवार, कल्पना काले, प्रवीण शर्मा व मनीष जे शर्मा ने सहयोगियों के साथ प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान बड़ी संख्या में अभिभाषकगण, उम्मीदवार व उनके समर्थक उपस्थित थे। सबसे पहले कार्यकारिणी सदस्य के नौ पदों के लिए गिरे मतों की गिनती की गई। कार्यकारिणी सदस्य के लिए 15 उम्मीदवार मैदान में थे, जो दोपहर तक चली, इसके बाद लंच के लिए मतगणना रोकी गई। शाम करीब पांच बजे से पदाधिकारी पदों के लिए मतों की गिनती शुरू की गई, जो रात करीब 12.10 बजे तक चली।

मतगणना के दौरान उपस्थित अभिभाषक गण व अन्य।

पदाधिकारियों में किस उम्मीदवार को कितने वोट मिले

अध्यक्ष पद पर राकेश शर्मा ने 181 मतों से जीत हासिल की। राकेश शर्मा को 338 मत, दशरथ पाटीदार को 157, सुनील लाखोटिया को 145 व विमल छिपानी को 25 मत मिले।

उपाध्यक्ष पद पर सुनील जैन ने 11 मतों से जीत हासिल की। सुनील जैन को 191, नरेंद्र सिंह चौहान को 180, श्रवण कुमार यादव को 141 व भंवर सिंह हाड़ा को 137 मत मिले।

सचिव पद पर चेतन केलवा ने 36 मतों से जीत हासिल की। चेतन केलवा को 246, हेमंत शर्मा को 210 व तेजकुमार चौधरी को 201 मत मिले।

कोषाध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह पंवार ने 116 मतों से जीत हासिल की। राजेंद्र सिंह पंवार को 303, रवि जैन को 187 व मनीष महावर को 127 मत मिले।
पुस्तकाल सचिव पद पर सुनीता वासनवाल ने 56 मतों से जीत हासिल की। सुनीता वासनवाल को 336 व विजय नागदिया को 280 मत मिले।

सहसचिव पद पर चार उम्मीदवार मैदान में है। इनमें से दो उम्मीदवारों वीरेंद्र कुलकर्णी व विकास सोनी के बीच दो मतों का अंतर होने से मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा सहसचिव पद का परिणाम होल्ड पर रखा गया है।

दोनों उम्मीदवारों के मतों की गिनती पुन: करके परिणाम 25 अगस्त की दोपहर तक घोषित किया जाएगा।

कार्यकारिणी सदस्य पद पर किस उम्मीदवार को कितने मत मिले

कार्यकारिणी सदस्य पद पर रीना चौहान (जैन) ने 375, दिव्या शर्मा ने 372, भूपेंद्र सिंह पंवार ने 354, सोमेश वर्मा ने 311, अनिल वर्मा ने 281, सतीश वर्मा ने 279, यशपाल कैथवास ने 235, आनंद बैरागी ने 233 व कमलेश भंडारी ने 197 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। वहीं अन्य उम्मीदवारों में राहुल डामर को 182, मनीष गौसर को 167, अशरार हुसैन को 153, नवीन डामोर को 141, मदनलाल सोलंकी को 136 व ईश्वरलाल महावर को 120 मत मिले।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *