बेहतर कार्य के लिए एएसआई दिनेश चन्द्र नागर व आरक्षक विपुल भावसार को प्रशस्तिपत्र एवं डीजीसीआर से सम्मानित किया गया

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम एएसआई दिनेश चंद्र नगर को सराहनीय सेवा तथा आरक्षक विपुल भावसार को अनसुलझे प्रकरण सुलझाने में सराहनीय भूमिका निभाने पर दिया गया सम्मान

मध्यप्रदेश में बेहतर कार्य करने के लिए प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना द्वारा प्रदेश के 80 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं डीजीसीआर (Director General’s Commendation Roll) अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किए गए। इनमें रतलाम जिले के बिलपांक थाने पे पदस्थ एएसआई दिनेश चन्द्र नागर व सायबर सेल में पदस्थ आरक्षक विपुल भावसार भी शामिल है। नागर व भावसार को बेहतर कार्य करने के लिए डीजीसीआर सम्मान प्रदान किया गया है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक द्वारा अनुशंसा पर प्रशस्ति पत्र एवं डीजीसीआर (Director General’s Commendation Roll) – अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया जाता है। यह सम्मान उत्कृष्ट कार्य, निष्ठा एवं अनुकरणीय सेवा की समीक्षा उपरांत दिया जाता है।

नवम्बर 2024 के लिए प्रदेश के 80 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को यह सम्मान पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदाय किया गया है।

एसपी रतलाम अमित कुमार की अनुशंसा पर रतलाम जिले में पदस्थ एक एएसआई व एक आरक्षक को भी यह गौरव प्राप्त हुआ है। एएसआई दिनेश चन्द्र नागर को लगातार 15 वर्षों तक सराहनीय सेवा करने के लिए तथा आरक्षक विपुल भावसार को अनसुलझे प्रकरण को सुलझाने में सराहनीय भूमिका निभाने के लिए उक्त सम्मान के लिए चयनित किया गया है। एसपी अमित कुमार ने एएसआई नागर व आरक्षक भावसार को उक्त उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे जिले की पुलिस के लिए गौरव की बात है।

इससे अन्य अधिकारियों कर्मचारियों को भी प्रेरणा मिलेगी कि वे अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित रहकर समाज सेवा और कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने में योगदान दें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *